शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Gargachary Times
27 October 2025, 20:13
307 views
Firozabad
वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि वादी की बहन से एसबीआई चौराहा शिकोहाबाद पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गले में से सोने की चैन झपट्टा मारकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद पर सूचना दी गयी थी । सूचना के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 667/25 धारा 304(2) बीएनएस0 पंजीकृत किया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा मु0अ0सं0 667/25 धारा 304(2) में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में घटना के सफल अनावरण हेतु 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में आज दिनांक 27-10-2025 को थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 667/2025 से संबंधित अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में दिखतौली नहर पटरी के पास मौजूद हैं । सूचना पर तत्काल शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा दिखतौली नहर पटरी पर सघन चैकिंग/कॉम्बिंग की जा रही थी । चैकिंग/कॉम्बिंग के दौरान पुलिस टीम को दिखतौली नहर की पटरी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को अपनी पहचान बताने के लिये ललकारा, तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस को अपनी तरफ आता हुआ व खुद को घिरता हुआ देखकर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी । पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्तगण के पैर में गोली लग गयी । अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्तगण की पहचान मु0अ0सं0 667/25 में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. अली खान पुत्र अनवर खान निवासी उजैदी थाना कोतवाली जनपद इटावा एवं 02. अजय रावत पुत्र विजय कुमार निवासी सरैय्या चुंगी थाना सिविल लाइन जनपद इटावा के रूप में हुई है । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 1550 रुपये, छीनी हुई चैन (पीली धातु) के दो टुकड़े एवं घटना में प्रयुक्त काली पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुई हैं घायल अभियुक्तगण को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।