Loading...

26 वाँ कारगिल विजय दिवस मनाया गया

Gargachary Times 26 July 2025, 21:41 20 views
Firozabad
26 वाँ कारगिल विजय दिवस मनाया गया
26वाँ कारगिल विजय दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दिनाँक 26.07.2025 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कैप्टन आशीष कुमार मित्तल द्वारा 26वाँ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में वीर शहीदों को नमन कर याद किया गया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की वीर नारियों, कारगिल पेंशनरों एवं कारगिल वीर यौद्धाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर कार्यालय में उपस्थित पूर्व सैनिकों/वीर नारियों/पदक विजेताओं से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उन्हें सम्मानित भी किया गया। तदोपरान्त सुहाग नगर फिरोजाबाद में स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गयी। उक्त कार्यकम के दौरान कैप्टन (आई.एन.) आशीष कुमार मित्तल (अ०प्रा०), पूर्व सैनिक/ बृद्ध पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित/वीर नारी/पदक विजेता कार्यालय कर्मचारी श्री राधवेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार प्रमोद कुमार (अ०प्रा०) मुहम्मद लुकमान, आ०सो०कर्म० कु०सपना आदि उपस्थित रहे। उक्त के अतिरिक्त खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं डाइरेक्टर, श्री राजेन्द्र सिंह इन्टर कालेज, फिरोजाबाद ने भी 26वाँ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रकट किये एवं श्री राजेन्द्र सिंह इन्टर कालेज, फिरोजाबाद के विद्यार्थियों को सेना के पराकम, भर्ती होने के सम्बन्ध में जानकारी दी।
Follow Samachar24