थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Gargachary Times
27 October 2025, 20:14
171 views
Firozabad
वादी शिवकुमार पुत्र किशनलाल द्वारा सामोर मंदिर के सामने से अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साइकिल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना सिरसागंज पर सूचना दी गयी थी । सूचना के आधार पर थाना सिरसागंज पर मु0अ0सं0 566/25 धारा 303(2) बीएनएस0 पंजीकृत किया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा मु0अ0सं0 566/25 धारा 303(2) में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज की 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था इसी क्रम में आज दिनांक 26-10-2025 को थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा आमौर नहर पर चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान श्याम नगर की तरफ से मोटर साइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया । पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया । तो उक्त मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिससे हड़बड़ाहट में मोटर साइकिल फिसलकर गिर गयी । पुलिस टीम को अपनी तरफ आता हुआ व खुद को घिरता हुआ देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी । पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी । अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं चोरी / लूट की 01 स्पलेंडर मोटर साइकिल बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त की पहचान कन्हैया पुत्र तिलक सिंह निवासी खेमगंज गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है; जोकि थाना सिरसागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 566/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 में वांछित चल रहा अभियुक्त है । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।