Loading...

वृन्दावन के भारती फूड्स में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Gargachary Times 27 October 2025, 22:15 1401 views
Mathura
वृन्दावन के भारती फूड्स में लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
वृन्दावन। हरिनिकुंज चौराहा स्थित भारती फूड्स में सोमवार दोपहर अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब ऊपरी मंजिल पर रखे जनरेटर में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन फायर टीम के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि जनरेटर और कुछ विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पूरी तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और जांच जारी है।
Follow Samachar24