राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, सिरिया की नगरिया मथुरा में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन
Gargachary Times
28 October 2025, 19:31
94 views
Mathura
प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरिया की नगरिया ने अवगत कराया है कि राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज सिरिया की नगरिया मथुरा में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना जमुनापार के सब इंस्पेक्टर श्री नरेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्रीमती भावना भोला चौधरी एवं प्रधानाचार्या रा0बा0इ0 कॉलेज फरह श्रीमती नम्रता बरौलिया एवं प्रधानाचार्य रा0ई0 कॉलेज दुघेटा डॉ0 अखिलेश यादव एवं प्रधानाचार्य प्रेम महाविद्यालय इण्टर कॉलेज डा० देव प्रकाश शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री कुन्दन सिंह, श्री ब्रजेश सिंह एडवोकेट, श्री पुष्पेन्द्र सिंह सोफ्टवेयर इंजीनियर, महिला संगठन समूह से श्रीमती पुष्पादेवी द्वारा अपने अपने उद्बोधन में रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करते हुए आकर्षक बनाया गया।
रा0का0इ0 कॉलेज, सिरिया की नगरिया की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता माहेश्वरी द्वारा उपरोक्त आयोजन में उपस्थित समस्त अतिथियों, आयोजन में योगदान देने वाले कॉलेज कर्मियों, छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।