Loading...

बरसाना जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो हादसे का शिकार, एक साधु की मौत, आठ लोग हुए हैं घायल

Gargachary Times 28 October 2025, 19:31 113 views
Mathura
बरसाना जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो हादसे का शिकार, एक साधु की मौत, आठ लोग हुए हैं घायल
मथुरां। बरसाना दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का सफर मंगलवार सुबह हादसे में बदल गया। नंदगांव रोड पर जाव गेट के पास श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर ईंटों से लदी ट्रॉली से जा टकराया। जोरदार टक्कर में एक साधु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो जैसे ही जाव गेट के पास पहुंचा, अचानक नियंत्रण खो और सामने चल रही ट्रॉली में जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना पर पहुंची कोकिलावन चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल कोसीकलां भेजा गया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।हादसे में मौके पर ही एक साधु की मौत हो गई, जिनकी पहचान बल्लों पुत्र जुगल निवासी डोंगरी कलां, जिला ललितपुर के रूप में हुई है। घायल श्रद्धालुओं में कमलकिशोर पुत्र पूर्णानंद (चंपावत, उत्तराखंड), कुसुम पत्नी धरमु (ललितपुर), शिवलाल पुत्र रामलाल (कटेसरा, पलवल), ईश्वरी पत्नी अजय कुमार (कानपुर), शकुंतला पत्नी शिवलाल (पलवल), किशन सिंह पुत्र शोभाराम (बल्लगढ़ी, कोसीकलां) और शरद वाजपेयी पुत्र कमलेशचंद (कानपुर) शामिल हैं।गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक साधु के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Follow Samachar24