Loading...

लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती 31 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी

Gargachary Times 28 October 2025, 19:34 194 views
Firozabad
लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती 31 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर को पूरे देश प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी भव्य रूप से मनाई जाएगी, इसी के उपलक्ष्य में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार कक्ष में किया गया, जिसमें संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, सहायक नोडल उपनिदेशक कृषि और इस कार्यक्रम में अपने सहभागियों के साथ प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों मे जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी और समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ-साथ, समस्त अधिशासी अभियंताओं ने भी प्रतिभाग किया, इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि लौह पुरुष की 150 वी जयंती को जनपद में भव्य रूप से मनाया जाएगा, इस अवसर पर एक विषयक रैली निकाली जाएगी, जो जैन मंदिर से होकर रसूलपुर माता प्रसाद कलावती देवी शिक्षण संस्थान के प्रांगण में समाप्त होगी, जिसमें लगभग समाज के विभिन्न वर्गों के 5000 लोगों प्रतिभाग करेंगे, जिसका नेतृत्व माननीय पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह और जिलाधिकारी रमेश रंजन करेंगे, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, यह रैली प्रातः 7:00 से प्रारंभ होगी
Follow Samachar24