नगरायुक्त ऋषि राज बने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गुंजन द्विवेदी संभालेंगी फिरोजाबाद नगर आयुक्त का पद
Gargachary Times
28 October 2025, 19:36
259 views
Firozabad
फिरोजाबाद। नगर निगम फिरोजाबाद में शासन ने बड़ा प्रशासनिक परिवर्तन किया है। शासन ने नगर आयुक्त ऋषि राज का तबादला करते हुए उन्हें प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं गुंजन द्विवेदी को फिरोजाबाद नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।
शासन के इस आदेश के बाद नगर निगम के प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। नगरायुक्त ऋषि राज ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था, नगर सौंदर्यीकरण, दीपावली सजावट, सड़क सुधार और अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसे कई कार्यों को दिशा दी थी। उनके कामकाज की शहर में काफी चर्चा रही।
अब गुंजन द्विवेदी के नगर आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उम्मीद की जा रही है कि वह शहर की विकास योजनाओं को नई गति देंगी।
शासन के इस फैसले से जहां नगर निगम के कर्मचारियों में हलचल है, वहीं शहर के लोगों में नई नगर आयुक्त से बेहतर कार्यों की अपेक्षा जताई जा रही है।