Loading...

जनशिकायतों हेतु एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा शुरु किया गया है विशेष अभियान

Gargachary Times 28 October 2025, 19:36 241 views
Firozabad
जनशिकायतों हेतु एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा शुरु किया गया है विशेष अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु शुरू किया गया है विशेष अभियान । इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है । विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर किया जा रहा है शिकायतों का निस्तारण । प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में कम से कम 01 स्थान व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 02 स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर निस्तारण करेंगे ।
Follow Samachar24