Loading...

राष्ट्रीय समूहगान संस्कृत गान एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

Gargachary Times 29 October 2025, 19:21 211 views
Mathura
राष्ट्रीय समूहगान संस्कृत गान एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न
वृन्दावन: भारत विकास परिषद,वृन्दावन शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूहगान,संस्कृत गान एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर,रमणरेती मार्ग वृन्दावन में किया गया। जिसमें वृन्दावन नगर के विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिका ने भाग लिया ।यह प्रतियोगिता 3 राउंड में सम्पन्न हुई जिसमें प्रत्येक टीम ने प्रथम,दितय,तृतीय राउंड में क्रमशः राष्ट्रीय समूहगान,संस्कृत गान,एवं लोकगीत की प्रस्तुति दी । तीनों राउंड में टोटल अंकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ टीम हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब यह टीम 30 अक्टूबर को आगरा में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री पद्मनाभ गोस्वामी(प्रबंधक-हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय) ने कहा,कि जब एक स्वर,लय और ताल में देशभक्ति के गीत गुंजायमान होते हैं तब देशभक्ति की भावना इन बच्चों के मन मस्तिष्क में प्रफुल्लित होती है। मुख्य अतिथि-उमेश चंद बंसल (प्रांतीय अध्यक्ष-भा.वि.प.ब्रज प्रान्त) ने कहा कि लोक गीत हमारे जनमानस की संस्कृति में रचा बसा है,पारिवारिक समारोह से लेकर राष्ट्र की भावना के अनुरूप यह लोकगीत ही हमारी आत्मा है,जिसको हमें संजोकर रखना है । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आगरा से पधारे वरिष्ठ रंगकर्मी एवं संगीत निर्देशक चंद्रशेखर,अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की सांस्कृतिक समन्यवक श्रीमती मांडवी राठौर एवं प्रसिद्ध भजन गायक एवं आकाशवाणी कलाकार सचिन ब्रजवासी ने निर्णय करते हुए प्रतिभागियों को अपने विचारों से भी अवगत कराया । शाखा अध्यक्ष विनय गोस्वामी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की इस प्रतियोगिता में परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर,सांदीपनि मुनि स्कूल,श्याम सुंदर धानुका सरस्वती स्कूल,सत्यदेवी गर्ग सरस्वती स्कूल ने प्रतिभागिता की । संस्था पदाधिकारियों चिन्मय गोयल,साहिल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुमन शर्मा,कौशल किशोर भट्ट,मानसी,सोनिया,यश गौतम,शुभम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज राठौर ने किया ।
Follow Samachar24