Loading...

10 यूपी बटालियन के सीएटीसी-45 का हुआ समापन समारोह

Gargachary Times 26 July 2025, 21:43 38 views
Mathura
10 यूपी बटालियन के सीएटीसी-45 का हुआ समापन समारोह
हिन्दुस्तान कॉलेज में आयोजित दस यूपी बटालियन एनसीसी,मथुरा के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एन,सी,सी,केडिटों द्वारासमापन के मौके पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। इस शिविर में एनसीसी, केडिट्स को अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हुये केडिटों ने शिविर में समाजसेवा से जुड़ी हुयी गतिविधियों में भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से पर्यावरण को बचाने के लिये पेड़ लगाना, अपने आस-पास साफ-सफाई रखना, नागरिक सुरक्षा, कैरियर कांउसलिंग, मॉक ड्रिल,मैप रीडिंग, फायरिंग आदि प्रतियोगितायें करायी गयीं। इस शिविर में ऑलइंडिया थल सेनिक कैम्प जोकि दिल्ली में दिनांक एक सितम्बर से आयोजित होगा इसके लिये एन,सी,सी,ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़ की गर्ल्स केडिट और बॉयज केडिट्स की टीमों का चयन करते हुये टीमों को मेरठ और बरेली के लिये प्रस्थान कराया। कैम्प कमांण्डेन्ट कर्नल कुल्दीप सिंह ने शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले केडिटों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, ब्रॉज मेडल से सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। साथ ही साथ फलैग एरिया कम्पटीशन एवं पाइलेट का रोल निभाने वाले केडिटों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कैम्प का आयोजन कैम्प कमांण्डेन्ट कर्नल कुल्दीप सिंह, ले,कर्नल के, एस, मागो के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर एनसीसी, अधिकारी केप्टन राजेश कुमार कहरवार, केप्टन छोटे लाल, ले०ल, पवन चौधरी, ले,प्रहलाद सारस्वत, सेकिन्ड ऑफिसर योगिन्दर सिंह, सूबेदार मेजर भीम चन्द, जी,सी,आई प्रयन्का चतुर्वेदी, सूबेदार सुरन्दर सिंह, सूबेदार बालाजी, जे,सी,ओ, एनसीओ० उपसिथत रहे। कार्यक्रम का संचालन केप्टन राजेश कुमार कहरवार ने किया।
Follow Samachar24