जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड नारखी के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया
Gargachary Times
29 October 2025, 19:24
276 views
Firozabad
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 को विकास खण्ड नारखी के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया,
मा० काशीराम मल्टीस्टोरी कम्पोजिट विद्यालय पचवानः विद्यालय का 10:20 बजे निरीक्षण किया गया। कुल नामांकित छात्र संख्या 400 के सापेक्ष मात्र 216 छात्र उपस्थित थे, विद्यालय में अधिकॉश छात्र-छात्रायें ड्रेस में नहीं थे, शौचालय में साफ-सफाई नहीं थी, रंगाई-पुताई नहीं करवायी गयी, माह अगस्त में कराये गये टेस्ट की अधिकॉश कापियों चेक नहीं की गयी है। गत 03 वर्षों में व्यय की गयी कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट का व्यय दीवार पर पेन्ट नहीं करवाया गया है।
प्राथमिक विद्यालय नगला राधे (पचवान):- विद्यालय का 10:45 बजे निरीक्षण किया गया। कुल नामांकित
छात्र संख्या 17 के सापेक्ष 15 छात्र उपस्थित थे, विद्यालय में नामांकन बहुत ही कम है, विद्यालय में अधिकॉश छात्र-छात्रायें ड्रेस में नहीं थे, शौचालय में साफ-सफाई नहीं थी, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में माह अगस्त में कराये गये टेस्ट की अधिकाँश कापियाँ चेक नहीं की गयी है। टोल फ्री नम्बर विद्यालय की दीवार पर पेन्ट नहीं करवाया गया है, गत 03 वर्षों में व्यय की गयी कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट का व्यय दीवार पर पेन्ट नहीं करवाया गया है।
प्राथमिक विद्यालय नगला तोतारामः विद्यालय का 11:05 बजे निरीक्षण किया गया। कुल नामांकित छात्र
संख्या 23 के सापेक्ष 21 छात्र उपस्थित थे, विद्यालय में नामांकन बहुत ही कम है, विद्यालय में अधिकॉश छात्र-छात्रायें ड्रेस में नहीं थे, विद्यालय के शौचालय-मूत्रालय अक्रियाशील स्थिति मे है, विद्यालय में माह अगस्त में कराये गये टेस्ट की अधिकाँश कापियों चेक नहीं की गयी है। रंगाई-पुताई नहीं करवायी गयी है, गत 03 वर्षों में व्यय की गयी कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट का व्यय दीवार पर पेन्ट नहीं करवाया गया है। टोल-फ्री नम्बर विद्यालय की दीवार पर पेन्ट नहीं करवाया गया है।
प्राथमिक विद्यालय नगला सलुआः- विद्यालय का 11:30 बजे निरीक्षण किया गया। कुल नामांकित छात्र
संख्या 40 के सापेक्ष मात्र 25 छात्र उपस्थित थे, विद्यालय में अधिकॉश छात्र-छात्रायें ड्रेस में नहीं थे, शौचालय में साफ-सफाई नहीं थी, रंगाई-पुताई नहीं करवायी गयी है, गत 03 वर्षों में व्यय की गयी कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट का व्यय दीवार पर पेन्ट नहीं करवाया गया है।
प्राथमिक विद्यालय भरतपुराः- विद्यालय का 11:55 बजे निरीक्षण किया गया। कुल नामांकित छात्र संख्या 78
के सापेक्ष मात्र 52 छात्र उपस्थित थे, श्रीमती मंजू शर्मा, शिक्षा मित्र दिनांक 27.10.2025 से 29.10.2025 तक अनुपस्थित पाये, विद्यालय में अधिकॉश छात्र-छात्रायें ड्रेस में नहीं थे, शौचालय में साफ-सफाई नहीं थी, रंगाई-पुताई नहीं करवायी गयी है, गत 03 वर्षों में व्यय की गयी कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट का व्यय दीवार पर पेन्ट नहीं करवाया गया है।
उपरोक्त विद्यालयों के निरीक्षण में पायी गयी उपरोक्त कमियों को सही करवाने हेतु समस्त विद्यालयों को चेतावनी नोटिस निर्गत करते हुए 05 दिन में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। अधोहस्ताक्षरी के साथ-साथ ही समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयको तथा कई जनपद स्तरीय टास्क फोर्स एवं ब्लांक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों के द्वारा भी प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।