Loading...

जिलाअधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष मे सभी राजनीतिक दलों के साथ हाउस टू हाउस सर्वे के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन

Gargachary Times 29 October 2025, 19:32 509 views
Firozabad
जिलाअधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष मे सभी राजनीतिक दलों के साथ हाउस टू हाउस सर्वे के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साथ ई आर ओ एवं एईआरओ के साथ 4 नवंबर से शुरू हो रहे हाउस टू हाउस सर्वे के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी ने इस बैठक में सख्त शब्दों में निर्देशित किया कि कोई भी ई आर ओ एवं एइआरओ तथा बीएलओ बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, अगर कोई बिना अनुमति के अवकाश पर जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिलाधिकारी ने उपस्थित ई आर ओ एवं एइआरओ (ERO/AERO) से एस आई आर (SIR) के संबंध में जानकारी चाहि, उन्होंने कहा कि सभी ई आर ओ एवं एइआरओ ध्यान पूर्वक एस आई आर की गाइडलाइन को भली भांति अध्ययन कर लें, जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वह अपने-अपने बी एल ए तत्काल नियुक्त करें, जिलाधिकारी ने कहा कि 4 नवंबर से शुरू हो रहे हाउस टू हाउस सही तरीके से किए जाएं, इसके लिए सभी ई आर ओ अपने बीएलओ के साथ बैठक अवश्य कर ले, साथ ही साथ बी एल ओ के द्वारा जो प्रतिदिन हाउस टू हाउस सर्वे किया जाए, उसकी प्रतिदिन की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, साथ ही साथ बी एल ओ के साथ स्वयं भी हाउस टू हाउस सर्वे जाकर मतदाताओं की पहचान अवश्य करें, साथ ही साथ यह भी ध्यान रखें की बी एल ओ के द्वारा सही से सर्वे किया जाए, बी एल ओ अपने स्थान पर किसी अन्य को सर्वे के कार्य में न लगाए, अन्यथा की स्थिति में निलंबन की कार्रवाई की जाएगी, सभी सुपरवाइजर का प्रशिक्षण मुख्यालय पर करा दिया जाए, जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए की कोई भी बी एल ओ राजनीतिक दबाव में कार्य न करें, इस सर्वे का खास उद्देश्य है कि किसी मतदाता की जगह किसी अन्य मतदाता का निर्वाचन सूची में नाम न हो, साथ ही कोई गैर भारतीय निर्वाचक सूची में शामिल न हो, जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के तौर पर करना है, कोई भी पात्र नागरिक इस सर्वे में छूटने न पाए, बी एल ओ हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान अपने फोटोग्राफ अवश्य अपलोड करते रहेंगे, इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, सभी उप जिलाधिकारी, राजनीतिक दलों में समाजवादी पार्टी से सुनील सीटू, कांग्रेस पार्टी से शैलेंद्र शुक्ला, बसपा से डॉक्टर जितेंद्र बघेल इत्यादि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24