ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर हाई पावर्ड मैनेजमेन्ट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा की सप्तम बैठक हुई संपन्न
Gargachary Times
30 October 2025, 18:09
164 views
Mathura
मथुरा: ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा की सप्तम बैठक मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार जी की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन वृन्दावन के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में मन्दिर परिसर के अन्दर रेलिंग लगाने की प्रगति रिपोर्ट। मन्दिर परिसर का तहखाना खुलवाने की प्रगति रिपोर्ट। मन्दिर की अवसंरचनात्मक दृढ़ता की प्रगति रिपोर्ट। मन्दिर प्रांगण में खाली स्थान पर अर्द्ध निर्मित स्थल (357 वर्ग० गज) में अनियमितता की जांच हेतु गठित त्रिसदस्यीय समिति की प्रगति रिपोर्ट। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर, वृन्दावन में हलवाई तय किए जाने हेतु विचार विमर्श। मन्दिर में दिन-प्रतिदिन होने वाले व्यय के भुगतान की प्रक्रिया के सम्बन्ध में व्यवस्था हेतु विचार विमर्श। वास्तुकार सदस्य (Architect) की नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों पर आवेदकों के साथ विचार विमर्श। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के सजीव दर्शन प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) हेतु प्राप्त आवेदनों पर आवेदकों के साथ विचार विमर्श। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मन्दिर, वृन्दावन के जमा खातों की धनराशि को एम०ओ०डी० के अंतर्गत जमा करना एवं निजी बैंकों में जमा धनराशि को सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों में जमा करने की प्रगति रिपोर्ट। गोलक खोलने की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई।
बैठक में अध्यक्ष/ मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार, सदस्य/ मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) श्री मुकेश मिश्रा, सदस्य / मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा श्री विकास कुमार, सदस्य/ मुंसिफ / सिविल जज मथुरा श्रीमती शिप्रा दुबे, सदस्य सचिव / जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर मथुरा श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, सदस्य / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार, सदस्य/ नगर आयुक्त मथुरा-वृन्दावन नगर निगम मथुरा श्री जग प्रवेश, सदस्य/ उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण मथुरा श्री श्याम बहादुर सिंह, सदस्य/गोस्वामी राजभोग समूह से श्री शैलेन्द्र गोस्वामी पुत्र श्री ब्रजनाथ गोस्वामी तथा श्रीवर्धन गोस्वामी पुत्र श्री जुगल किशोर गोस्वामी, सदस्य/ गोस्वामी शयनभोग समूह से श्री दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र श्री बिहारीलाल गोस्वामी तथा श्री विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) पुत्र श्री बाल कृष्ण गोस्वामी उपस्थित रहे।