ओल से गोवर्धन के मुख्य मार्ग पर पसरा कीचड़, अधिकारी बेपरवाह
Gargachary Times
30 October 2025, 18:10
94 views
Mathura
फरह।ओल में पिछले दो माह से गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैला हुआ है। राहगीर व परिक्रमार्थी कीचड़ से भरे रास्ते से होकर निकलने को मजबूर , ओर कीचड़ में गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे है।
फरह से ओल होकर गोवर्धन जाने वाले मुख्य रास्ते पर पिछले दो माह से कीचड़ फैला हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग परिक्रमार्थी ओर ग्रामीण निकलते है कीचड़ भरी होने के कारण परिक्रमार्थी ओर ग्रामीण कीचड़ से भरे रास्ते से होकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से ठीक कराने की शिकायत की, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। मुख्य सड़क में फैली गंदगी से स्थानीय निवासियों संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
केन्द्र सरकार द्वारा देश को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए समय समय पर स्वच्छ भारत मिशन चलाया जाता है। जिससे शहर से लेकर गांव तक स्वच्छ हो सकें। इसके लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उसके बाद भी अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि बरसात ओर गांव का तालाब ओवर होने के कारण पानी भरा है,अभी मार्ग पर काम चल रहा, जिस जगह पानी भरा है उस स्थान को ऊंचा किया जाएगा, समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
अब देखना होगा कि कब कीचड़ से जनता को मुक्ति मिलती है या नही।