Loading...

नवम पाटोत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया

Gargachary Times 30 October 2025, 18:11 78 views
Mathura
नवम पाटोत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया
वृंदावन । वंशीवट क्षेत्र स्थित चरणाश्रम में हनुमानजी वाले बाबा महाराज के आशीर्वाद से नवम पाटोत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया महोत्सव का शुभारंभ संत धमार्चायों ने ठाकुर बांके बिहारी जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। तत्पश्चात सभी संत-महात्माओं ने महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती अधिकारी गुरु का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायकों ने श्रीगिरिराज महाराज की महिमा से ओतप्रोत भजनों व रसियाओं का मधुर गायन किया। मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि अधिकारी गुरु द्वारा क्षेत्र में अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं और वे आठ देशों में भारत की वैष्णव परंपरा का प्रचार कर चुके हैं। अधिकारी गुरु के सानिध्य में श्रीयमुना महारानी का चुनरी मनोरथ भी सम्पन्न हुआ। विद्वत संगोष्ठी की अध्यक्षता महामंडलेश्वर आदित्यानंद महाराज ने एवं संचालन आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रमों में महंतों का सम्मान, संत-विद्वत सम्मेलन, तथा वृहद भंडारा का आयोजन किया गया। महोत्सव में महामंडलेश्वर इन्द्रदेवेश्वरानंद महाराज, महामंडलेश्वर चितप्रकाशानंद, महामंडलेश्वर राधा प्रसाद, बलराम दास बाबा, दशरथ दास, सत्यमित्रानंद सहित अनेक संत-धमार्चार्य उपस्थित रहे।
Follow Samachar24