युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय ने आयोजित की विकसित भारत पदयात्राएँ
Gargachary Times
30 October 2025, 18:12
155 views
Firozabad
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, MY Bharat के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएँ आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसी पहल के तहत, 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने Sardar@150 Unity March की शुरुआत की। यह भारत सरकार और MY Bharat की पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
डिजिटल चरण की शुरुआत :
6 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी ने इस अभियान का डिजिटल शुभारंभ MY Bharat पोर्टल पर किया। इस चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और Sardar@150 Young Leaders Program शामिल हैं। इस दौरान सरदार @ 150 यंग लीडर्स प्रोग्राम के 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
अभियान के चरण
1-जिला स्तरीय पदयात्राएँ (31 अक्टूबर-25 नवंबर 2025)
a) हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में 3 दिन तक 8-10 किमी लंबी पदयात्रा होगी।
b) पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में माहौल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधियां, जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, "गर्व से स्वदेशी" संकल्प भी दिलवाए जाएंगे।
c) इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन होगा।
d) पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा / चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण होगा।
e) राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के स्टेट कैबिनेट मंत्री, सांसद, स्थानीय प्रशासन, MY Bharat और NCC अधिकारी इन यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।
2-राष्ट्रीय पदयात्रा (26 नवंबर 6 दिसंबर 2025)
a) 152 किमी की पदयात्रा करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक निकाली जाएगी।
b) रास्ते के गाँवों में सामाजिक विकास कार्यक्रम होंगे, जिनमें MY Bharat, NSS के स्वंयसेवक NCC Cadet और युवा लीडर भाग लेंगे।
c) 150 पड़ावों पर सरदार पटेल के जीवन पर विकसित भारत की प्रदर्शनी और भारत की विविध संस्कृति का उत्सव मनाया जाएगा।
d) हर शाम से सरदार गाथा होगी, जिसमें पटेल जी के जीवन और योगदान की कहानियाँ सुनाएँगे।
पंजीकरण
सभी पंजीकरण और गतिविधियाँ MY Bharat Portal https://mybharat-gov- in/pages/unity_march पर हो रही हैं। देशभर के युवाओं से आग्रह है कि वे इस ऐतिहासिक पहल में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी करें।