Loading...

हाई पावर्ड कमेटी ने बिहारी जी मंदिर में की साफ सफाई, डीएम एसएसपी भी सफाई करते नजर आये

Gargachary Times 30 October 2025, 18:14 175 views
Mathura
हाई पावर्ड कमेटी ने बिहारी जी मंदिर में की साफ सफाई, डीएम एसएसपी भी सफाई करते नजर आये
वृंदावन: ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, के पदाधिकारियो एवं सदस्यों के द्वारा ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में गुरुवार की दोपहर सफाई का अभियान चलाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत जज अशोक कुमार ने बताया कि आज हम सभी का बड़ा भाग्य है जो ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सफाई करने का मौका मिला। यह भी एक प्रकार की सेवा है जो की ठाकुर जी की कृपा से हमें प्राप्त हुई। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के लिए जो भी अच्छा होगा हमारी कमेटी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान संस्था के सचिव सेवानिवृत जज मुकेश मिश्रा, जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार, सीओ सदर संदीप सिंह के साथ-साथ कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे । एक दिन पहले बुधवार को कमेटी द्वारा वृंदावन स्थित अपने कार्यालय लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन पर एक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में तोशाखाना खुलने की प्रगति रिपोर्ट के अलावा मंदिर में प्रतिदिन होने वाले खर्चे के भुगतान की प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा दर्शनों की लाइव स्ट्रीमिंग, निजी बैंकों में जमा धनराशि को सार्वजनिक बैंकों में जमा करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक 3 घंटे तक चली। बैठक में मंदिर परिसर में मौजूद तहखाना खुलने की प्रगति रिपोर्ट,अर्ध निर्मित हॉल में हुई अनियमितता की जांच रिपोर्ट,बांके बिहारी जी के भोग प्रसाद आदि के लिए हलवाई तय किए जाने,प्रतिदिन होने वाले व्यय के भुगतान की प्रक्रिया,आर्किटेक्ट की नियुक्ति हेतु आए आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आए चार आवेदनों पर चर्चा,जमा खातों की धनराशि को M O D के अंतर्गत जमा कराना और निजी बैंकों में जमा धनराशि को सार्वजनिक बैंकों में जमा कराने पर चर्चा की गई।
Follow Samachar24