ईटों का मालवा डालकर अधिकारियों ने कार्य की करी इति श्री, लाखों श्रद्धालु मार्ग से निकलने पर होंगे चोटिल
Gargachary Times
30 October 2025, 18:17
79 views
Mathura
वृंदावन: कार्तिक मास में अक्षय नवमी एवं देवोत्थान एकादशी का बड़ा ही महत्व है। इस दिन देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी आए भक्त तीन वन की परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।
जिसमें मथुरा वृंदावन एवं गरुण गोविंद की परिक्रमा लगाकर भक्त पुण्य के भागी बनते हैं। लेकिन परिक्रमा मार्ग की दयनीय स्थिति देखकर परिक्रमार्थी प्रशासन को जी भर कर कोस रहे हैं।
विगत कुछ दिनों से लगभग सभी समाचार पत्रों में वृंदावन के परिक्रमा मार्ग की स्थिति के बारे में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद थोड़ी सी शर्म आने के बाद अधिकारियों के द्वारा बड़े-बड़े गड्ढों में ईंटों का मालवा भरकर काम पूरा कर दिया गया। लाखों की संख्या में परिक्रमा देने वाले परिक्रमथियों के पैरों को लहू लुहान करने की व्यवस्था कर दी गई। महीनों से टूटी पड़ी सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं। फोटो में देखा जा सकता है कि मलवे के ऊपर कैसे चला जाएगा।
जहां एक और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वृंदावन का स्वरूप परिवर्तन करने की बात कही जाती है बड़ी-बड़ी सुविधा देने का दावा किया जाता है। केवल कागजी दावे प्रस्तुत करके अपनी पीठ खुद थपथपा ली जाती है।
बाहर से आने वाले श्रद्धालु वृंदावन की इस छवि को किस तरह प्रस्तुत करेंगे यह सोचने की बात है। जहाँ वृंदावन के लिए करोड़ों रुपए की परियोजनाएं लाई जा रही है। वहीं ठीक प्रकार की सड़क भी बना पाने में प्रशासन नाकाम है।
अब देखना यह होगा की श्रद्धालु किस प्रकार से चोटिल होकर परिक्रमा दे पाएंगे।