एका पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास में वाँछित अभियुक्त महेशचन्द्र को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
30 October 2025, 18:17
172 views
Firozabad
थाना एका क्षेत्रान्तर्गत नगला पसी थाना जनपद फिरोजाबाद में वादी के भाई सीटू के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए सीटू के सीने में तमंचे से गोली मार देने के संबंध में मु0अ0सं0 270/25 धारा 115(2)/352/109(1) बीएनएस थाना एका पर पंजीकृत किया गया था ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना एका पुलिस पर पुलिस टीम का गठन किया गया था । गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हत्या के प्रयास में वाँछित अभियुक्त महेशचन्द्र पुत्र भगवान सिंह नि0 नगला पसी थाना एका जनपद फिरोजाबाद को नगला चित्तर एटा रोड थाना क्षेत्र एका से दि0 30.10.25 को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।