स्ट्रीट डॉग को पीटकर मारने वालों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
Gargachary Times
30 October 2025, 18:19
83 views
Mathura
बृंदावन: धार्मिक नगरी में गुरुकुल छात्रावास के निर्दयी छात्रों द्वारा आबारा कुत्तों को बेरहमी से मारने को लेकर वायरल हुए वीडियो के मामले को लगभग चौबीस घंटे से अधिक बीत चुके है। लेकिन अभी तक इंसानियत को शर्मशार करने वालो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।जिसे लेकर पशु प्रेमियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।गुरुवार को भाजपा पार्षद शशांक शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोग वृंदावन कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाले निर्दयी छात्रों के खिलाफ तहरीर देकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की।
इस संबंध में कोतवाली पहुंचे भाजपा पार्षद शशांक शर्मा ने मिडिया से बातचीत में कहा कि बेजुबान जानबर को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने वाले गुरुकुल छात्राबास के छात्र तो नहीं हो सकते,अगर यह छात्र है तो शायद यह जहां शिक्षा ग्रहण कर रहे है,वह छात्रावास नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पुलिस प्रशासन उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।