मथुरा की थाना जीआरपी पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
30 October 2025, 20:26
158 views
Mathura
अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
कब्जे से अवैध शराब की 82 बोतल बरामद की है ।
जो अलग-अलग ब्रांड की है ।
जिनकी कीमत करीब 185000 बताई जा रही है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण में 19 वर्षीय शिवा यादव निवासी
सुल्तानपुर , 38 वर्षीय शिवनारायण निवासी सुल्तानपुर, वह 25 वर्षीय भगवान दास निवासी जालौन है।
गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तगण रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की बिक्री करते थे । जिन्हें थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के बारे में थाना प्रभारी यादराम सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया।