Loading...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर ही हुई मौत

Gargachary Times 31 October 2025, 18:23 108 views
Mathura
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर ही हुई मौत
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के मथुरा–गोवर्धन मार्ग स्थित कल्याण करोति अस्पताल जचौदा के समीप शुक्रवार को तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर तलाशी ली। हालांकि मृतकों के पास से कोई पहचान संबंधी कागजात नहीं मिले, जिसके चलते उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अपनी कार्यवाही में लगी हुई है।
Follow Samachar24