श्री बाबू लाल महाविद्यालय में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन
Gargachary Times
31 October 2025, 18:24
62 views
Mathura
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 में जन्म जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाईपास सकरवा मोड से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। रन फार यूनिटी के लिए सी ओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, एस सो थाना गोवर्धन रवि त्यागी, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा एवं प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ ने सभी विद्यार्थियों के साथ दौड़ लगाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं गोवर्धन तहसील की एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित कर देश के लिए कार्य करने एवं देश की एकता को बनाए रखने का आव्हान किया। श्री बाबू लाल महाविद्यालय की बी पी ई एस के छात्र सोनू सिंह द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जितने पर सोनू सिंह को मेडल पहनाकर बधाई दी। विद्यार्थी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर बाधा दौड़ 400 मीटर के लिए लिए हुआ है एसडीएम गोवर्धन ने विशेष रूप से ऐसे बच्चों को आगे लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस आई हरेंद्र मलिक,श्री बाबू लाल महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह,डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ राज कपूर वर्मा, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा,चंद्रशेखर जोशी, डॉ राहुल सोरोत,पी टी आई मोनू चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया।