गोवर्धन के पूर्व चेयरमैन गोर गोपाल मुखिया का निधन, शोक की लहर
Gargachary Times
31 October 2025, 18:25
87 views
Mathura
गोवर्धन। कस्बे के पूर्व चेयरमैन गोर गोपाल मुखिया के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे न केवल सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय थे, बल्कि धार्मिक आयोजनों में भी उनकी विशेष भूमिका रहती थी। गोवर्धन की प्रसिद्ध रामलीला में वे वर्षों से रावण का दमदार किरदार निभाते आ रहे थे। उनकी प्रभावशाली संवाद अदायगी और गूंजती आवाज़ ने उन्हें क्षेत्र में मुखियाजी के नाम से लोकप्रिय बना दिया था। शुक्रवार को उनके निधन के बाद कस्बे में मातम छा गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजीव लालाजी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जीतू ठाकुर, कुंवर नरेंद्र सिंह, दानघाटी मंदिर सेवायत लाला पंडित, ठाकुर परशुराम, चौ. भगवान सिंह, रामधन पहलवान, पंकज मुखिया, कान्हा मुखिया, संजय मुखिया, मोहित मुखिया, लखन, मुकंद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उनका अंतिम संस्कार केशव मुखिया ने किया। सभी ने मुखिया जी के निधन को गोवर्धन की सामाजिक और सांस्कृतिक दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया। लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका सादगी भरा जीवन और मंचन के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।