Loading...

धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती

Gargachary Times 31 October 2025, 18:27 210 views
Top News
धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती
कन्नौज: इंदरगढ़ क्षेत्र में स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटी पुर में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें रन फॉर यूनिटी में इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष नीलम सिंह ने अपने समस्त स्टाफ के साथ प्रतिभाग किया विद्यालय प्रबंधक श्री विजय सिंह कनौजिया ने अपने प्रबंध समिति के साथ ध्वजारोहण किया तथा विद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा प्रधानाचार्य जी के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चरित्र पर प्रकाश डाला गया तथा विस्तार से जानकारी दी गई इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव कटियार के अलावा जयप्रकाश गौड़ एवं समस्त विद्यालय स्टाफ पुलिस स्टाफ के अलावा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे
Follow Samachar24