Loading...

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर विशाल पदयात्रा का हुआ आयोजन

Gargachary Times 31 October 2025, 18:28 128 views
Mathura
सरदार वल्लभ भाई पटेल  की 150वी जयंती के अवसर पर विशाल पदयात्रा का हुआ आयोजन
मथुरा में 31 अक्टूबर को मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सरदार@150यूनिटी मार्च- एक भारत, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सर्वप्रथम सेठ बी0एन0 पोद्दार इंटर कॉलेज ग्राउंड में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, एन0सी0सी, एन0एस0एस, स्काउट, प्रांतीय रक्षक दल, मंगल दल, स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं आदि को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ के उपरांत सरदार@150यूनिटी मार्च पदयात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर पदयात्रा का शुभारंभ किया। रैली सेठ बी0एन0 पोद्दार इंटर कॉलेज ग्राउंड से टैंक चौराहा होते हुए मच्छी फाटक पुल के नीचे से धौलीप्याऊ तिराहा होते हुए रेलवे ग्राउंड स्थित ब्रज-रज उत्सव कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद तेजवीर सिंह, मथुरा वृंदावन के विधायक विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा , बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश , गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह , मांट विधायक राजेश चौधरी, एम0एल0सी0 ओम प्रकाश सिंह , महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव , जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव, जिला युवा अधिकारी (नेहरू युवा केंद्र) अमित कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। ब्रज रज उत्सव रेलवे ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की । सभी जनप्रतिनिधियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उसके पश्चात् मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिसमें, बॉलीबॉल में सूरज चौधरी, एथलेटिक्स 400 मीटर में अमित कुमार, एथलेटिक्स 3000 मीटर में सोनिया उपाध्याय, रोलर स्केटिंग में आर्दश प्रताप सिंह, फेंसिग में जीतू गोला एवं प्रियंका पाण्डेय, कुश्ती में अभिलाषा मालिक एवं कृष्णा, फुटबाल में प्रिया धनगर, प्रीती वर्मा, रोशनी तथा तनुज। सरदार@150यूनिटी मार्च- एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पोस्टर, भाषण, निबंध, वाद विवाद, फोटो रील, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उक्त आयोजनों में प्रथम तीन विजेताओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस उस विचारधारा का पुन: स्मरण है जिसने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक अखंड राष्ट्र का रूप दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी का जीवन इस सत्य का प्रतीक था कि जब विचार, उद्देश्य और कार्य एक हो जाते है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि संविधान के आदर्शों को जीवंत रखने के लिए नागरिक चेतना आवश्यक है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती उस विचार का उत्सव है, जो भारत की विविधता को उसकी शक्ति बनाता है। आज जब देश “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की ओर अग्रसर है, तब राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि विकास की जड़ें एकता में ही निहित हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने देश की सबसे विशाल स्मारक लौह पुरुष को समर्पित किया है, जो प्रतीक है इस बात का यह देश उनका सम्मान करता है जो देश की सेवा करते है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि एकता के संकल्प के साथ देश को सबसे सुंदर स्वरूप देने का श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को जाता है। प्रेरक प्रसंग बताते हुए कहा कि लौह पुरुष ने अपने दुख सुख के ऊपर देश और हम सभी की परवाह की, इसलिए उन्हें लौह पुरुष की पहचान मिली। देश समाज के लिए आज रन फॉर यूनिटी के अवसर पर आज संकल्प ले और कोई ऐसा अच्छा कार्य करे जिसके बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन हो। जिलाधिकारी ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने आस पास स्वच्छता रखनी चाहिए, स्वच्छता ही स्वस्थ्य जीवन का मूल है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और युवा चेतना के प्रतीक उत्सव के रूप में किया गया, जिससे एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचा। इस यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा थामे चले और सामूहिक रूप से यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता तभी सुदृढ़ होगी जब हम सभी नागरिक जागरूक, उत्तरदायी और सक्रिय होंगे। युवाओं का उत्साह देखने लायक था। सैकड़ों छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ पदयात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन, खेल विभाग मथुरा, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मथुरा आदि द्वारा किया गया।
Follow Samachar24