Loading...

जिला अधिकारी रमेश रंजन जिला जज डॉ0 बब्बू सारंग मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन बैश्य के साथ राजकीय बाल गृह बालक का किया निरीक्षण

Gargachary Times 31 October 2025, 18:29 112 views
Firozabad
जिला अधिकारी रमेश रंजन जिला जज डॉ0 बब्बू सारंग मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन बैश्य के साथ राजकीय बाल गृह बालक का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन जिला जज डॉ0 बब्बू सारंग, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया, यहां पर जिलाधिकारी को बताया गया कि कुल 49 बच्चे आवासित है, जिलाधिकारी और जिला जज ने बच्चों के कक्ष में जाकर बच्चों से वार्ता की और उनके खाने पीने और खेलने के विषय में विस्तार से पूछा, साथ ही जिलाधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों को स्वच्छ पेयजल पिलाने हेतु आर ओ प्लांट लगाया जाए, छत के ऊपर जो खाली जगह है, वहां पर रेलिंग लगाई जाए, जिससे बच्चे सुरक्षित रहे, साथ ही बच्चों के ज्ञानवर्धक हेतु टेलीविजन की संख्या बढ़ाने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए, इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24