Loading...

50 हजार का इनामी बदमाश गोविंद मुठभेड़ में गिरफ्तार

Gargachary Times 27 July 2025, 21:17 29 views
Firozabad
50 हजार का इनामी बदमाश गोविंद मुठभेड़ में गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस एवं एसओजी / सर्विलान्स की संयुक्त टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 15 वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर पर पंजीकृत किये गये मु0अ0सं0 301/10 धारा 223, 224 भादवि0 में 15 साल से वांछित चल रहा 50 रुपये का इनामिया अभियुक्त गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब पुत्र स्व0 करन सिंह अपने मुकदमें की स्थिति ज्ञात करने हेतु अपने वकील से मिलने आया था जोकि की कहीं भागने की फिराक में फतेहाबाद रोड़ पर नगला बरी चौराहा के पास खडा है । उक्त सूचना का संज्ञान लेकर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी की गयी । खुद को घिरता हुआ व पुलिस टीम को नजदीक आता हुआ देखकर अभियुक्त गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब, पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब पैर में गोली लगने से घायल हो गया है । 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त गोविन्द उर्फ सौरभ उर्फ भानू उर्फ जैन साहब के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, व 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24