नये आपराधिक कानूनों के प्रति जन-जागरूकता अभियान
Gargachary Times
31 October 2025, 18:43
84 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा देश में 01 जुलाई 2024 से लागू तीन नये आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रति जन-जागरूकता अभियान 2.0 के अन्तर्गत 03 दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 31-10-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, विभिन्न संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता आदि के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2025 तक “03 दिवसीय NCL (New Criminal Laws) जन-जागरूकता अभियान 2.0” के तहत 01 जुलाई 2024 से लागू तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में विभिन्न जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है ।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मां नारायणी देवी सेवा सदन, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद द्वारा श्री देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज बनवीरपुर कुढ़ी, थाना नसीरपुर द्वारा श्रीमती महादेवी जगत सिंह व अजब सिंह इंटर कॉलेज, थाना एका द्वारा रियल लाइब्रेरी कस्बा एका, थाना सिरसागंज द्वारा कोरारा रोड़, थाना नारखी द्वारा बरतरा रोड़ व रामलीला मैदान, थाना उत्तर द्वारा दाऊ दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, थाना टूण्डला कुसमा देवी इंटर कॉलेज, थाना एका द्वारा एटा चौराहा, थाना नगला खंगर द्वारा ग्राम रूरीया व ग्राम सुजनीपुर, थाना नगला सिंघी द्वारा ग्राम बांस झरना, थाना बसई मौहम्मदपुर द्वारा पंचायत घर नगला चुरा, थाना मक्खनपुर द्वारा कारगिल अमर शहीद इंटर कॉलेज व साती चौराहा, थाना फरिहा द्वारा एसएलपी इंटरनेशनल स्कूल, थाना लाइनपार द्वारा दतौजी खुर्द, थाना रसूलपुर द्वारा श्रीमती सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कॉलेज, थाना पचोखरा द्वारा ग्राम हिम्मतपुर में छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया है ।
इस अवसर पर जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष रुप से -
जीरो एफआईआर*
ई-एफआईआर*
समयबद्ध न्याय*
महिला एवं बाल संरक्षण के प्रावधान*
नये अपराध*
प्रोद्योगिकी और फोरेंसिक के उपयोग से संबंधित प्रावधान*
पीड़ित केन्द्रित प्रावधान*
आदि पर जागरूकता कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों, विभिन्न संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, क्विज / निबंध प्रतियोगिता आदि के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया है ।