लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर फिरोजाबाद में भव्य आयोजन
Gargachary Times
31 October 2025, 18:44
225 views
Firozabad
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में लौह पुरुष सरादर बल्लभभाई पटेल जी की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित की गयी साथ ही समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में पुलिस लाइन परेड़ ग्राउंड से रिक्रूट आरक्षियों को हरी झंड़ी दिखाकर "रन फॉर यूनिटी 2025" (एकता की दौड़) का आयोजन किया गया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी डायल 112, व रिक्रूट आरक्षियों की सक्रिय भागीदारी ने एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के संदेश को और मजबूत किया । साथ ही पुलिस श्रीमान उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गयी ।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक समरसता को सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर सभी थाना क्षेत्रों में भी एकता दौड़ का आयोजन कर नागरिकों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया ।