यूपीआई के माध्यम से ठगे 90 हजार रुपए, मथुरा की साइबर सेल टीम ने कराए पैसे वापस
Gargachary Times
31 October 2025, 20:18
284 views
Mathura
जनपद मथुरा की साइबर सेल टीम ने यूपीआई से ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 90 हजार रुपए वापस कराए। इस दौरान व्यक्ति ने साइबर सेल टीम की काफी प्रशंसा की।
थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला उदय सिंह अवैरनी के निवासी सूरज कुमार के साथ यह ठगी की गई थी। उसका जानकार बनकर खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी भेज कर उसके खाते से 90 हजार रुपए उड़ा दिए।
90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत उसने ऑनलाइन दर्ज कराई ।
और साइबर सेल पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी।
पीड़ित के द्वारा कराई गई जानकारी और प्रस्तुत किए गए बैंक खाता स्टेटमेंट पर तत्काल साइबर सेल द्वारा कार्रवाई की गई ।
और अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गए रूपयों के संबंध में संबंधित बैंक मर्चेंट से समन्वय स्थापित करते हुए पीड़ित के साथ हुई ठगी के 90 हजार रुपए उसके खाते में वापस कराए।
पीड़ित के रुपए वापस होने पर उसने मथुरा साइबर टीम की काफी प्रशंसा की ।