डीपीआरओ के आदेश पंचायत सचिव के ठेंगे पर, प्लास्टिक ब्रजराज कार्यक्रम ग्राम पंचायत अडीग में तोड़ रहा है दम
Gargachary Times
1 November 2025, 19:33
104 views
Mathura
मथुरा। भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान अनवरत कर रखा है जिसमें बहुत बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है इस अभियान को जनहित में व्यापक रूप से संचालित करने के लिए स्थाई रूप से सफाई कर्मचारी कार्यरत है इस कार्य को नगरीय क्षेत्र में नगर विकास विभाग और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत राज विभाग के माध्यम से कराई जा रहे हैं।
विकासखंड गोवर्धन की ग्राम पंचायत अडीग जो उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चयनित है जिसमें करोड़ों रुपया केंद्र और राज्य सरकार से बजट आता रहा है और वर्तमान में भी आ रहा है।
इस ग्राम पंचायत में सरकार ने पानी की तरह पैसा बहाकर ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेक कार्य किए गए हैं ग्राम पंचायत में प्लास्टिक ब्रजराज कार्यक्रम स्थानीय पंचायत सचिव की उदासीनता से पूरी तरह दम तोड़ चुका है।
गांव का प्रमुख बिहारी जी मंदिर जहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में महिला पुरुष सेवा पूजा करने के लिए आते हैं उसी मंदिर के रास्ते में सड़क पर सफाई कर्मचारियों की लापरवाही और पंचायत सचिव की अनदेखी के चलते, कूड़े के ढेर का डलाब घर बना हुआ है। जिसमें से उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है।
तलैया मोहल्ला से गोवर्धन मार्ग पर जाने वाली सड़क पर भी कूडे और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा सभी पंचायत में पर्याप्त साफ सफाई के निर्देश समय-समय पर दिए जाते रहे हैं और उनके द्वारा स्वयं भी औचक निरीक्षण किए जाते रहे हैं और अभी भी अनवरत जारी हैं इसके बावजूद पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश को अनदेखा कर ठेंगा दिखाए हुए हैं।