राधारानी कुंड में डूबने से मुरैना के श्रद्धालु युवक की मौत
Gargachary Times
27 July 2025, 21:18
43 views
Mathura
थाना क्षेत्र अंतर्गत राधारानी कुंड में रविवार सुबह स्नान के दौरान सीढ़ियों से पैर फिसल कर गहरे पानी में डूबने से श्रद्धालु युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने पानी से गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया.
रविवार सुबह राधारानी कुंड में स्नान करने उतरे युवक की सीढ़ियों पर लगी काई के चलते पैर स्लिप हो गया। इसके चलते वह गहरे पानी में डूबने लगा। इसे देख वहां मौजूद परिजनों में कोयराम मच गया. शोर शराबा सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। घाट पर मौजूद गोताखोर विष्णु ठाकुर ने कुंड में कूदकर काफी मशक्कत के बाद डूबे युवक कनिया भारती (16) पुत्र देवेंद्र भारती को पानी से बाहर निकाला। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतक के पिता देवेंद्र भारती (बंटी) व बहन राशि गोस्वामी निवासी सुमावली ज़िला मुरैना मध्यप्रदेश ने बताया की ब्रज दर्शन को कनिया, राशि गोस्वामी, रागनी गोस्वामी, बंटी गोस्वामी, लवकुश गोस्वामी, विमल गोस्वामी, संतोष गोस्वामी आदि बच्चे, महिला, पुरुष करीब 35 लोग मुरैना मध्य प्रदेश से बीती रात मथुरा- वृंदावन, गोवर्धन- राधाकुण्ड और बरसाना-नंदगाव दर्शन करने को ब्रज आये थे. रविवार सुबह राधाकुण्ड पहुँचे यहाँ राधारानी कुंड में स्नान को उतरे तो कनिया भारती (16) पुत्र देवेंद्र भारती का सीढ़ियों पर लगी काई के चलते पैर स्लिप हो गया। इसके चलते वह गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया.