आई.पी.एस अभय प्रसाद का भव्य स्वागत सम्मान
Gargachary Times
1 November 2025, 19:37
41 views
Lucknow
33 वर्षों की बेहतरीन सेवा देने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त हुए आई.पी.एस अभय प्रसाद का रॉयल कैफे में सिविल डिफेंस के चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत व सम्मान।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित
कार्यक्रम में विदाई समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने सेवानिवृत्त होने पर अभय कुमार प्रसाद (पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान अपने संबोधन में अभय कुमार प्रसाद ने पुलिस सेवा के दौरान के अनुभवों और स्मरणीय पलों को साझा किया तथा पुलिस महानिदेशक और सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। महानिदेशक राजीव कृष्णा ने अपने समापन संबोधन में अभय कुमार प्रसाद के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस महकमे को 33 वर्षों की अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले
अभय कुमार प्रसाद का जन्म 1 नवम्बर 1965 को बेगूसराय (बिहार) में हुआ था। वर्ष 1992 में भारतीय पुलिस सेवा आई पी.एस में चयनित होकर उन्होंन