मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यातायात माह-नवंबर का पुलिस लाइन सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ
Gargachary Times
1 November 2025, 19:38
67 views
Firozabad
मुख्य विकास अधिकारी जनपद फिरोजाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा यातायात माह-नवंबर 2025 अन्तर्गत पुलिस लाइन बहुउद्देशीय सभागार में एनसीसी कैडेट, छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित आम जनमानस को यातायात नियमों के संबंध में किया जागरुक ।
यातायात माह के दौरान जनपदीय पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेज, नुक्कड सभा, रैली आदि द्वारा चलाया जायेगा जागरुकता अभियान ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी जनपद फिरोजाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 जागरुकता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया । रैली में क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर, परिवहन विभाग, प्रभारी निरीक्षक यातायात शहर/ग्रामीण, सिविल डिफेंस एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ एनसीसी कैडेट, छात्र/छात्राओं एवं पुलिस के जवानों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी ।
जागरूकता रैली पुलिस लाईन मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहे से होते हुए नालबंद तक निकाली गई । रैली के दौरान आम जनता को यातायात नियमों से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये, सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाकर एवं लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया ।