जिलाअधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
Gargachary Times
1 November 2025, 19:39
95 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार टूंडला में आयोजित किया गया, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है, इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष भूमि विवाद, नामांतरण, खतौनी सुधार, पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड से संबंधित प्रकरण आए, जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी मामले समाधान दिवस में आए हैं, उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, सभी उपस्थित अधिकारी यह ध्यान दें, कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े, उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के तौर पर सुनिश्चित करें, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बने हैं, यहां पर आप सब जनता को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दें, अपितु छोटे-छोटे विवादों का प्राथमिक स्तर पर भी हल निकालने की कोशिश करें, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर अवैध कब्जे या भूमि विवाद संबंधी मामले हैं, वहां पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष केवल सिंह जो नगला नंदा मौजा का निवासी है, उसने शिकायत की की उसकी भूमि पर राजस्व पुलिस की टीम ने पैमाइश कराकर जो मुद्दी गढ़वायी थी और प्रार्थी को कब्जा दिलाया था, परंतु विपक्षी पार्टी द्वारा अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया, उस के बार-बार कहने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट व गाली-गलौज भी किया, जिलाधिकारी ने इस पर उप जिलाधिकारी टूंडला को विपक्षियों पर एफआईआर करने के निर्देश दिए, इसी तरह रविंद्र सिंह नामक व्यक्ति जो ग्राम इमलिया पोस्ट पचोखरा का रहने वाला था, उसने जिलाधिकारी से शिकायत की की डॉ0 आशीष नामक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी से रू0 70 हजार ले लिए, परंतु मुझे जब सच्चाई ज्ञात हुई, तब मैंने अपने पैसे मांगे परंतु वह पैसे वापस देने के लिए तैयार नहीं है, इस पर जिलाधिकारी ने एस एच ओ पचोखरा को संपूर्ण मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, इसी तरह विपिन कुमार नामक व्यक्ति ने श्रीनगर पचोखरा में बन रहे स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र पूर्ण करने की जिलाधिकारी से अपील की, उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की, की लगभग एक वर्ष से इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य बंद पड़ा है, जिससे यहां यह है उप स्वास्थ्य केंद्र अधूरा पड़ा है, पचोखरा क्षेत्र के लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है, जिलाधिकारी ने संपूर्ण मामले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच करने हेतु निर्देशित किया, जिससे इस जनहित कार्य उप स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र पूरा किया जा सके, इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष 113 शिकायते आईं जिसमें उन्होंने 16 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया और सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया, इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, उप जिलाधिकारी टूंडला, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के एम सिंह तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।