महात्मा ज्योतिवाराव फुले सामूहिक विवाह सेवा समिति द्वारा लगभग 40 से अधिक वर वधू का विवाह सम्पन्न कराया गया
Gargachary Times
1 November 2025, 19:39
68 views
Firozabad
फिरोजाबाद में देवोत्थान एकादशी के शुभावसर पर महात्मा ज्योतिवाराव फुले सामुहिक विवाह सेवा समिति द्वारा लगभग 40 से अधिक वर बधु का विवाह सम्मपन कराया गया, समिति के आयोजक ने हजारों गरीब बालिकाओं की शादी करने का बीड़ा उठा रखा है इसके लिये सरकार ने उत्तर प्रदेश रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है, समिति के माध्यम दम्पति जीवन को चलाने के लिये रोजाना उपयोग में आने वस्तुओं सहित अन्य घरेलू समान दिये गये,इस प्रकार के आयोजनों से दहेज़ जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्ति मिलेगी और माँ बाप को इस मंहगाई में खर्च का बोझ से छुटकरा मिलेगा जो माँ बाप अपनी बेटियों का विवाह भारी खर्च की बजह करने में असमर्थ रहते हैं वो अपनी बेटियों के हाथ पीले कर कन्यादान पुण्य प्राप्त कर सकते हैं ,यह समिति के पांच हजारों गरीब बालिकाओं का विवाह करा चुकी है ।