यातायात माह नवम्बर-2025 जनपद फिरोजाबाद में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया
Gargachary Times
1 November 2025, 19:40
109 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर -2025 के प्रथम दिवस में जनपद में चोरी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया । अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा 03 वाहन सीज किए गए । इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस टीम द्वारा कुल 1151 चालान की कार्रवाई की गई ।
जनपद में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु इस प्रकार के चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर रूप से संचालित किए जायेंगे ।