Loading...

कल्याण करोति नेत्र संस्थान द्वारा 3407 रोगियों का किया गया उपचार

Gargachary Times 2 November 2025, 17:23 173 views
Mathura
कल्याण करोति नेत्र संस्थान द्वारा 3407 रोगियों का किया गया उपचार
मथुरा - कल्याण करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड पर एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमे दूर दराज से हजारों की संख्या मेँ मरीजों ने भाग लिया. नेत्र चिकित्सा शिविर कल्याण करोति तथा करुणानिधान सेवा ट्रस्ट कोलकाता के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रबंध ट्रास्टी आनन्द अग्रवाल ने कहा की कल्याण करोति द्वारा क्षेत्र मेँ जो सवेदनशीलता और समर्पण पर्दशत किया है वह वास्तव मेँ प्रेणादायक है. वहीं कल्याण दास अग्रवाल ने कहा की संस्थान के सचिव सुनील कुमार शर्मा और उनकी टीम जिस समर्पण व निष्ठा से कार्य कर रही वह वाकई प्रसंसनीय है. कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये सुनील कुमार शर्मा ने बताया की इस निशुल्क नेत्र शिविर मेँ कुल 3407 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया जिनमे से 1100 रोगियों का शल्य चिकित्सा द्वारा इलाज किया गया सभी रोगियों को दवा चश्मा भोजन पलंग आदि की व्यवस्था निशुल्क की गयी वहीं कार्यक्रम का संचालन निरुपम भार्गव द्वारा किया गया. इस अवसर पर इंद्रा अग्रवाल माही अग्रवाल मयंक मुकेश एडवोकेट खेमचंद्र शर्मा पूर्व चेयरमेन नगर पालिका गोवर्धन हर्देश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24