Loading...

शहनाइयों के गुंजन और कुरान की आमतो के साथ 351 जोडो का सामूहिक विवाह समारोह उदान विभाग के प्रांगण मे सम्पन्न

Gargachary Times 2 November 2025, 21:35 181 views
Firozabad
शहनाइयों के गुंजन और कुरान की आमतो के साथ 351 जोडो का सामूहिक विवाह समारोह उदान विभाग के प्रांगण मे सम्पन्न
शहनाइयों के गुंजन और कुरान की आयतों के साथ 351 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह विकास भवन के पीछे उद्यान विभाग के प्रांगण में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि माननीय पर्यटन मंत्री के साथ जिलाधिकारी रमेश रंजन, मेयर कामिनी राठौर, टूंडला के विधायक प्रेमपाल धनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने भी आज के दिन परिणय सूत्र में बंध रहे 9 दंपतियों को उनके सुनहरे भविष्य के लिए आशीर्वचन दिया, इस अवसर पर बोलते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि सरकार ने समदृष्टि अपनाते हुए प्रत्येक वर्ग की गरीब बेटियों के वैवाहिक कार्य को संपन्न करने का जो पुनीत कार्य किया है, उससे गरीब परिवारों की बेटीयों के विवाह की चिंता से निजात मिली है, माननीय मंत्री जी ने कहा कि 2024-25 में वधू के परिवार की अधिकतम आयु सीमा जो रु0 2 लाख थी, उसे बढ़ाकर वर्ष 2025-26 में 3 लाख कर दिया गया है, साथ ही 2024-25 में जो वधू के खाते में रुपए 35000 की राशि अंतरित की जाती थी, उसे बढ़ाकर 2025-26 में रुपए रु0 60000 कर दिया गया है, जो हमारी सरकार की गरीबों की प्रति चिंता को दर्शाता है, हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल भाव पर चलती है, इसका उदाहरण यहां भी देखने को मिल रहा है जहां हिंदू गरीब बेटियों के साथ-साथ 80 गरीब मुस्लिम बेटियों का विवाह पूरी रीती रिवाज से कराया जा रहा है, सबसे बड़ी बात इस वैवाहिक समारोह में फर्जी वाडा ना हो इसके लिए वर वधु की उपस्थिति का बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन कराया जा रहा है, इस सामूहिक विवाह समारोह में बहुत सारी योजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया, जिसमें माध्यमिक विद्यालयों में 47.46 लाख की लागत से 4 मल्टीपर्पज हॉल तथा दो अतिरिक्त क कक्षो का निर्माण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 8573.38 लाख की लागत से ग्रामीण संपर्क मार्ग, खेल मैदानो तथा पार्क निर्माण के कार्य का शुभारंभ, इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर में 65.32 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के कार्य का उद्घाटन भी किया, इस अवसर पर मेयर कामिनी राठौर, विधायक टूंडला प्रेम पाल धनगर और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी बरबधुओं को शुभ आशीर्वचन देते हुए सरकार की इस लोक हितेषी कार्य को गरीबों के लिए हितकारी उत्सवर्धन बताया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी के हाथों विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें जय देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चाबी वितरित की गई, जबकि शिखा, ममता, सूरज कुशवाहा को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी प्रदान की गई, जबकि प्रशांत कुमार और सोनू कुमार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत चेक वितरित किया गया, जबकि शांति देवी, डोली देवी, आरती देवी जो स्वयं सहायता समूह से संबंधित है, उनको चेक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए और अवधेश यादव और गहरी सिंह को कृषि उपकरण माननीय मंत्री द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24