नकली डी0ए0पी0 पकडे जाने पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा चार लोगों के विरूद्ध करायी एफ0आई0आर0
Gargachary Times
2 November 2025, 21:36
267 views
Firozabad
दिनांक 01.11.2025 को नकली डी0ए0पी0 उर्वरक पकडे़ जाने की सूचना प्राप्त हुयी सूचना के क्रम में श्री सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी, फिरोजाबाद, श्री विष्णु शंकर, अपर जिला कृषि अधिकारी, फिरोजाबाद, श्री राज कुमार, प्रधान सहायक, श्री केशव देव, कनिष्ठ सहायक, श्री राकेश कुमार, कामदार एवं श्री दिनेश कुमार, वाहन चालक को साथ लेकर थाना जसराना पहुॅंचे। थाना जसराना पुलिस द्वारा पकड़कर लायी गयी गाड़ी आयसर केन्टर पंजीकरण संख्या UP82-BT-2615 जिसमें 120 बोरी कृभको कम्पनी की डी0ए0पी0 तथा 30 बोरी इफ्को कम्पनी की डी0ए0पी0 कुल 150 बोरी डी0ए0पी0 उर्वरक लदी हुई पायी गयी। गाड़ी प्लास्टिक की पीली तिरपाल से ढकी हुयी थी। पुलिस द्वारा पकड़ी गयी गाड़ी के चालक ने अपना नाम धर्मेंन्द्र पुत्र विजय पाल सिंह निवासी ग्राम नगला गोदी कस्बा एवं थाना निधौंलीकलॉं जनपद एटा बताया गया। चालक से उक्त कथित उर्वरक के सम्बन्ध में उर्वरक प्राप्त करने के स्रोत की जानकारी की गयी तथा अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया। चालक द्वारा बताया गया कि उसके पास कोई अभिलेख नहीं हैं। प्रथम दृष्टया उर्वरक संदिग्ध प्रतीत हुयी। गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर पकड़ी गयी गाड़ी आयसर केन्टर पंजीकरण संख्या UP82-BT-2615 में लदी कृभको कम्पनी की 120 बोरी में से एक नमूना तथा इफ्को कम्पनी की 30 बोरी में से एक नमूना उर्वरक प्रयोगशाला में उर्वरक की गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिये गये। चालक द्वारा बताया गया कि उक्त उर्वरक एटा जनपद में अलीगढ़-एटा मार्ग पर बुलेट एजेन्सी के पास स्थित गोदाम से लोड की गयी थी। गाड़ी मालिक श्री दिलीप कुमार ग्राम कनसुरी थाना बागवाला जनपद एटा द्वारा अज्ञात व्यक्ति जिसका मोबाइल नंबर दिया गया और कहा गया कि इनसे सम्पर्क कर उर्वरक लोड कर लेना। मेरे द्वारा उक्त स्थल से उक्त कथित उर्वरक को लोड करवा कर एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को साथ बैठा कर रात्रि में जसराना के लिये आया। जसराना से आगे कुछ कि0मी0 दूर शिकोहाबाद मार्ग पर साथ बैठा व्यक्ति यह कहकर कि वह लेबर लेने जा रहा है, गाडी से उतरकर चला गया। चालक के बयान के आधार पर जिस स्थल से उर्वरक लोड किया गया था, उस स्थल की मौके पर जॉंच हेतु श्री मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी, एटा द्वारा नायब तहसीलदार, सदर, एटा व पुलिस बल के साथ चालक द्वारा बताये गये स्थल पर पहुॅंचकर भवन का ताला खुलवा कर निरीक्षण किया गया। जहॉं किसी प्रकार का उर्वरक नहीं पाया गया। अतः उर्वरक का स्रोत एवं गुणवत्ता संदिग्ध पाये जाने के क्रम में चालक धर्मेंन्द्र पुत्र विजय पाल सिंह निवासी ग्राम नगला गोदी थाना व कस्बा निधौलीकलॉं जनपद एटा को गाड़ी आयसर केन्टर पंजीकरण संख्या UP82-BT-2615 में लदी हुयी कृभको कम्पनी की 120 बैग डी0ए0पी0 उर्वरक तथा इफ्को कम्पनी की 30 बैग डी0ए0पी0 उर्वरक के साथ पुलिस अभिरक्षा में थाना जसराना को सुपुर्द किया गया व आयसर केन्टर चालक धर्मेंन्द्र पुत्र विजय पाल सिंह निवासी ग्राम नगला गोदी जनपद एटा, श्री दिलीप कुमार ग्राम कनसुरी जनपद एटा, जोकि आयसर केन्टर गाडी का मालिक है, दिलीप कुमार द्वारा गाडी चालक धर्मेंन्द्र को दिये गये मोबाइल नंबर वाले अज्ञात व्यक्ति जिसके द्वारा उर्वरक को लदवाकर कर भेजा गया एवं गाडी में साथ बैठकर आया अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफ0आई0आर0) दर्ज करायी गयी है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों से अपील की गयी कि अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं से ही उर्वरकों का क्रय करें।