नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
2 November 2025, 21:37
119 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.11.2025 को मु0अ0सं0-210/25 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त सचिन पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम सैजनी थाना अरांव जनपद फिरोजाबाद को घड़सान अंडरपास थानाक्षेत्र नसीरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त उपरोक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।