Loading...

गणित विज्ञान मेले में बच्चो ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Gargachary Times 3 November 2025, 18:37 41 views
Mathura
गणित विज्ञान मेले में बच्चो ने दिखाई अपनी प्रतिभा
फरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को गणित विज्ञान मेला और गणित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीनदयाल धाम निदेशक सोनपाल व फरह नगर पंचायत अध्यक्ष सालिगराम बटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेठ प्रेम सुखदास भगत इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका मंजू गौतम,व अध्यापक प्रभाकर गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने गणित और विज्ञान विषय पर 150 मॉडल प्रदर्शित किए। साथ ही एक अधिक विज्ञान आधारित रंगोलियां भी बनाई गई। विज्ञान आधारित सल्फी पॉइंट आकर्षन का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ने ने फीता काटकर और माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नम्रता ब्रोलिया,आरती, जोतना सिंह यादव, यशोधरा वर्मा,अर्चना आदि मौजद रही।
Follow Samachar24