जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने ( आर0 ओ0 ,ए0आर0ओ0 ) की परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न केन्द्रो का भ्रमण किया और स्थितियो का जायजा लिया
Gargachary Times
27 July 2025, 21:21
34 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने समीक्षा अधिकारी,सहायक समीक्षा अधिकारी (आर0 ओ0, ए0आर0ओ0) की परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर वहां की स्थितियों का जायजा लिया, सर्वप्रथम वह किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गए जहां पर 600 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है, यहां पर जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों से वार्तालाप भी किया, परीक्षार्थी यहां पर दी जारी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए, जिलाधिकारी ने यहां पर कंट्रोल रूम को देखा, यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा, बायोमेट्रिक व्यवस्था का अवलोकन किया,
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गए, जहां पर 480 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, जिलाधिकारी ने वहां पर व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के अलावा जो भी अतिरिक्त कर्मचारी थे उनको तुरंत बाहर करने के आदेश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था हो, इससे परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके पश्चात जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंड डोमिनिक स्कूल शिकोहाबाद गए जहां पर 600 बच्चे परीक्षार्थी दे रहे है, जिलाधिकारी ने यहां पर कंट्रोल रूम को देखने के साथ-साथ बच्चों की आईडी चेकिंग की व्यवस्था को भी देखा अंत में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज गए जहां पर 480 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यहां की व्यवस्थाओं को अवलोकित करने के पश्चात कंट्रोल रूम में दी जा रही व्यवस्थाओं को देखा और व्यवस्था में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की हिदायत दी, इस दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा भी मौजूद रहे।