Loading...

बांके बिहारी मंदिर में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Gargachary Times 4 November 2025, 19:52 66 views
Mathura
बांके बिहारी मंदिर में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में आज दर्शन के दौरान हुई श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु यतीन्द्र व उनके परिजन और पुलिसकर्मियों के बीच एंट्री गेट से श्रद्धालुओं को निकलने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को चौकी ले जाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं का आरोप है कि पुलिस ने दर्शन के दौरान गलत व्यवहार किया।
Follow Samachar24