Loading...

छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण का लिया आनंद

Gargachary Times 4 November 2025, 19:56 190 views
Mathura
छात्रों ने  शैक्षिक भ्रमण का लिया आनंद
वृंदावन: रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशव धाम वृंदावन के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण का आनंद लिया। छात्रों ने सर्वप्रथम डींग स्थित राजाओं के किले का भ्रमण किया। किले में स्थित प्राचीन धरोहरों जल महल ,कचहरी, तोपखाना ( लाखा तोप) आदि स्थानों का अवलोकन किया। इसके पश्चात सभी छात्र भरतपुर पहुंचकर भरतपुर के किले में राजकीय संग्रहालय, प्राचीन धरोहर, विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, पोशाक और आभूषणों के दर्शन किए। इसके पश्चात सभी छात्रों ने भरतपुर स्थित घाना पक्षी बिहार में विभिन्न प्रकार की पक्षियों की प्रजाति और वन्य जीव की प्रजातियों को देखकर भ्रमण को यादगार बनाया। प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि छात्र कक्षा के बाहर वास्तविक दुनिया के उदाहरणों के माध्यम से विषयों की गहरी समझ पाते हैं। नए वातावरण और संस्कृतियों के संपर्क में आने से छात्रों के दृष्टिकोण का विस्तार होता है और उनकी सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। श्रीमान राजू सिंह ने छात्रों के साथ अनेक ऐतिहासिक जानकारी को साझा किया। शैक्षिक भ्रमण में वरिष्ठ आचार्य शैलेंद्र शर्मा, योगेश जादौन, अरुण उपाध्याय, ललित कुमार, रवि सिसोदिया, करतार सिंह, मनोज सारस्वत, ब्रह्म सिंह ,प्रेम किशोर, चतुर्भुज शर्मा, कौशल किशोर शर्मा ,संदीप कुमार ने अनुशासन बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया।
Follow Samachar24