वित्तीय बर्ष 2025 - 26 के द्वारा समस्त प्रकार की छात्तवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र . छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन से भुगतान
Gargachary Times
4 November 2025, 19:56
182 views
Firozabad
अवगत कराना है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वारा समस्त प्रकार की पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन से लेकर भुगतान तक की कार्यवाही हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी थी, जिसके अनुसार विद्यालय स्तर से आवेदन पत्रों को फारवर्ड / रिजेक्ट करने की अन्तिम तिथि 06 नवम्बर, 2025 निर्धारित है। आज दिनांक 04 नवम्बर, 2025 तक कुल 25657 छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों के सापेक्ष संस्थान लॉगिन से मात्र 17930 आवेदन पत्रों को अग्रसारित तथा 253 आवेदन पत्रों को रिजेक्ट किया गया है तथा 7474 आवेदन पत्र शिक्षण संस्थानों के लॉगिन पर कार्यवाही हेतु लम्बित है। जनपद में संचालित समरत ऐसे शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि वे अपने छात्रवृत्ति पोर्टल का अवलोकन कर लें, यदि संस्थान के छात्रवृत्ति पोर्टल पर किसी भी छात्र/छात्रा का आवेदन पत्र कार्यवाही हेतु लम्बित हो तो उसे दिनांक 06.11.2025 से पूर्व ही अनिवार्य रूप परीक्षणोंपरान्त पात्रता की स्थिति में स्वीकृत कर अग्रसारित करें। किसी भी दशा में कोई भी आवेदन पत्र संस्थान के लॉगिन पर लम्बित न रह पायें।