Loading...

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर अभियान

Gargachary Times 4 November 2025, 19:58 166 views
Firozabad
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह नवम्बर 2025 अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 04-11-2025 को यातायात पुलिस फिरोजाबाद द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की गई । इस अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर लगी काली फिल्म को हटवाया गया, गलत नम्बर प्लेट एवं जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्यवाही की गई । अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा 11 वाहन सीज किए गए । इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस टीम द्वारा कुल 1247 चालान की कार्रवाई की गई ।
Follow Samachar24