Loading...

डीएम एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 27 July 2025, 21:22 42 views
Bulandshahr
डीएम एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सहायक समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी की परीक्षा सम्पन्न को सकुशल सुचितापूर्ण,नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का डीएम श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज एवं डीएवी डिग्री कॉलेज में निरीक्षण किया। परीक्षा कक्षों,सीसीटीवी कंट्रोल रूम, प्रश्न पत्रों को रखने हेतु बनाए गए कक्ष का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाने के निर्देश दिये। परीक्षा को सुचिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु सतत निगरानी रखें। प्रश्न पत्रों को संबंधित व्यक्तियों की उपस्थिति में ही खोला जाए। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी परीक्षा कक्षों में निगरानी रखे।निर्भय न्यू टाइम्स टीम की रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए कंट्रोल द्वारा परीक्षा केंद्रों की निगरानी हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी ऋजुल, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार,आयोग के प्रतिनिधि सहित केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
Follow Samachar24